मुरादाबाद, मार्च 28 -- ग्राम सलेमपुर में एक किसान के खेत में मादा तेंदुआ और उसके शावक दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। दशरथ व्याप्त होने पर किसान और मजदूर गन्ने की छिलाई का कार्य बीच में ही छोड़कर वापस लौट आए। ग्राम निवासी किसान नरोत्तम सिंह के खेत में लगभग 10 बीघा गन्ने की फसल खड़ी है। शनिवार को जब वह अपने परिजनों और मजदूरों के साथ गन्ने की छिलाई के लिए खेत पर पहुंचे तो उन्होंने गन्ने के खेत में एक मादा तेंदुआ और उसके दो शावक खड़े देखे। यह देखकर सभी के पैरों तले से धरती निकल गई, सभी घबरा गए और मजदूर भी डर के चलते काम छोड़कर लौट गए।सूचना पर आसपास के किसान भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की आहट पाकर मादा तेंदुआ दूसरे खेत में चली गई, जबकि उसके शावक वहीं आसपास देखे गए। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कृष्णवीर सिंह, मनीष कुमार, नरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.