कांट सीएचसी के डॉक्टर का आवास में संदिग्ध हालात में शव मिला
शाहजहांपुर, जून 28 -- शाहजहांपुर। कांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव मेहरोत्रा का शव रविवार को उनके सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने उसे तुड़वाकर शव बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार सुबह अस्पताल का स्टाफ डॉ. मेहरोत्रा को बुलाने उनके आवास पहुंचा, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां डॉ. मेहरोत्रा का शव मिला। बताया जा रहा है कि डॉ. मेहरोत्रा डायबिटीज और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। वह अविवाहित थे और उन्होंने अपने भांजे-भांजी को गोद लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.