शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- कांट। इलाके के ग्राम सफत्यारा और पैंतापुर में तैयार गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई, जिससे लगभग आठ एकड़ फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही किसानों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मंगलवार दोपहर को थाना क्षेत्र के पैंतापुर और सफत्यारा के खेतों में तैयार गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। लपटें देखकर किसान घबरा गए और कोई आगे बढ़कर आग बुझाने की हिम्मत नहीं कर सका। इस बीच लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। आस-पास के खेतों की जुताई और दमकल की कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में वृजलाल की सात एकड़ और अन्य किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.