शाहजहांपुर, जनवरी 23 -- फोटो 11: विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल ददरौल विधायक अरविंद सिंह समेत सैकड़ों युवा। फोटो 13: कांट में तिरंगा यात्रा के दौरान सड़कें जाम रहीं। युवाओं में जोश चरम पर रहा। कांट, संवाददाता। गणतंत्र दिवस से पूर्व शुक्रवार को कांट नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ श्री रामलीला मैदान से हुआ। यात्रा में ददरौल विधायक अरबिंद कुमार सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। युवा मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों पर तिरंगा लगाकर नगर भ्रमण पर निकले। पूरे रास्ते देशभक्ति के जयघोष गूंजते रहे। विधायक अरबिंद कुमार सिंह ने कहा कि शहीदों की स्मृति में निकाली गई तिरंगा यात्रा का उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.