शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- कांट क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल की संभावनाओं को लेकर ऑयल इंडिया कंपनी ने कांट क्षेत्र में सर्वे कार्य शुरू किया है। सेटेलाइट सर्वे के आधार पर चिन्हित स्थानों पर करीब 90 फीट तक बोरिंग कर सैंपल लिए जा रहे हैं। कंपनी के अनुसार विशेष उपकरण से तरंगों के माध्यम से क्रूड ऑयल की मौजूदगी की जांच होगी। सैंपल की लैब टेस्टिंग के बाद अगला चरण तय किया जाएगा। कांट से जलालाबाद तक सर्वे प्रस्तावित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...