शाहजहांपुर, मार्च 28 -- कांट। कांट नगर के बरुआ गांव रोड स्थित कान्हा गोशाला का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने गोशाला का उद्घाटन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। नगर पंचायत द्वारा करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस गोशाला का उद्देश्य गौवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना है। इस दौरान विधायक ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए गौवंश संरक्षण को प्राथमिकता बताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गोशाला की व्यवस्थाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नूरजहां, नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र रईस मियां, संतोष दीक्षित, अमरदीप शुक्ला, योगेश शर्मा समेत सभासद और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.