शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- कांट क्षेत्र में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब इसके उद्घाटन व संचालन शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। ट्रैक शुरू होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव आएगा, क्योंकि बिना ऑटोमेटेड टेस्ट पास किए किसी को लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। ट्रैक के शुरू होने से ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष हो जाएगी। टेस्ट पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड होगा, जिसमें सेंसर के माध्यम से वाहन संचालन की हर गतिविधि रिकॉर्ड होगी। इससे सिफारिश या मानवीय हस्तक्षेप की गुंजाइश नहीं होगी और केवल योग्य अभ्यर्थियों को ही लाइसेंस मिल सकेगा। साथ ही सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक की दूरी को लेकर नगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.