कांट में अवैध खनन पर जिम्मेदार चुप, माफिया के हौसले बुलंद
शाहजहांपुर, जून 7 -- कांट। थाना क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार लगातार जारी है। रातभर जेसीबी और डंपरों से मिट्टी खनन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर अब लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है। शुक्रवार देर रात कमलनैनपुर रोड पर कई दिनों से चल रहे अवैध खनन के मामले में एक ट्रैक्टर और मशीन को पकड़कर सीज किया गया था। इसके बावजूद खनन माफियाओं के हौसले कम नहीं हुए। दूसरी ओर जमौर क्षेत्र में एफसीआई गोदाम के पीछे गुरुवार रातभर जेसीबी और डंपरों से खनन किए जाने की चर्चा रही, लेकिन दो दिन बाद भी संबंधित लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- छौंक गांव में अवैध मिट्टी खनन, एसडीएम ने कराई जांचस्थानीय लोगों की नाराजगी स्थानीय लोगों का कहना है कि रातभर मशीनें चलती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.