बक्सर, अप्रैल 5 -- ब्रह्मपुर। प्रखंड के कांट गांव स्थित कई मामलों में उपयोगी डैम को ध्वस्त करने का का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है। इस मामले में जानबूझ कर डैम ध्वस्त करने आरोप लगाते हुए राज्य पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी को पर्यावरण कार्यकर्ता शैलेश कुमार ओझा द्वारा रविवार को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया गया है कि जिले के रघुनाथपुर क्षेत्र अंतर्गत मेहमडरा व कांट मौजा और भोजपुर जिला के सिकरिया मौजा से होकर बहने वाली नदी सह नहर पर पूर्व में कृषि विभाग द्वारा कई स्थानों पर डैम का निर्माण कराया गया था। इन डैमों में संचित जल का उपयोग वर्षों से स्थानीय किसान सिंचाई के लिए करते रहे हैं। साथ ही यह जल स्रोत पशुपालकों और वन्य जीवों, विशेषकर हिरण जैसे जीवों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.