शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- जिले के कांट नगर पंचायत को नगर पालिका और कांट मदनापुर को तहसील बनाए जाने के लिए ददरौल विधायक ने पहल शुरू कर दी है। और कांट को नगर पालिका तथा मदनापुर को मिलाकर तहसील बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। कांट व मदनापुर क्षेत्र में लोगों को तहसील स्तर का कार्य कराने के लिए शाहजहांपुर सदर तहसील के लिए दौड़ना पड़ता था, तथा कार्य न होने पर कई बार दौड़ लगानी पड़ती है। हजारों लोगों की समस्या को देखते हुए ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने कांट को नगर पालिका को बनवाने व मदनापुर - कांट को मिलाकर तहसील बनाने की प्रक्रिया तेज कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। शासन के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगते ही कांंट क्षेत्र में विकास तेज हो जाएगा और क्षेत्रीय लोगों को फायदा होगा। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.