अलीगढ़, जनवरी 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जश्न-ए-जम्हूरियत कार्यक्रम श्रृंखला में 'खेल भी-मेल भी' थीम पर एएमयू स्केटिंग रिंग में रोलर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। एएमयू जिम्नेजियम क्लब के तत्वावधान में यह मुकाबला एएमयू फिजिकल कल्चर क्लब और यूनिवर्सिटी स्केटिंग टीम के बीच हुआ, जिसमें यूनिवर्सिटी स्केटिंग टीम ने 23-21 के करीबी स्कोर से जीत दर्ज कर यौमे-जम्हूरियत 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की। यूनिवर्सिटी स्केटिंग टीम के कप्तान तरुख मोहसिन ने छह शानदार फील्ड गोल दागकर टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। दोनों टीमों के बीच आखिरी मिनट तक कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शुभारंभ जेएन मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जमील अहमद व एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष हैदर अली खान असद द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.