मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बेखौफ चोरों ने समस्तीपुर मंडल के कांटी रेलवे स्टेशन से चोरों ने रविवार की रात चालू ट्रांसफार्मर से उसका क्वायल (तांबे का तार) चुरा लिया। एक ट्रांसफार्मर में करीब 90 किलो तांबा होता है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार आकी कई है। इसे लेकर सीनियर सेक्शन इंजीनियर टीआरडी ने आरपीएफ बापूधाम मोतिहारी में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरपीएफ बापूधाम मोतिहारी ने स्वान दस्ता से घटनास्थल की जांच कराई है। स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा नहीं होने से चोरों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि, आरपीएफ ने दावा किया है कि चोरों के संबंध में सुराग मिला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कांटी इलाके में छापेमारी की जा रही है। बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर भरत कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बताया जाता है कि यह ट्रां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.