कांटी स्टेशन पर युवक के शव मिलने में यूडी केस
मुजफ्फरपुर, जून 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर विपुल कुमार उर्फ विजन के शव मिलने के मामले में सोमवार को यूडी केस दर्ज किया गया है। रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। विपुल के परिजन टाटा से अहले सुबह कुशी हरपुर होरिल पहुंच गए। इधर, रेल थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि विपुल के परिजन के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मालूम हो कि कांटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर रविवार सुबह खून से लथपथ विपूल कुमार उर्फ विजन का शव मिला था। नाक व कान से खून निकला हुआ था। सिर में पीछे से गंभीर चोट के निशान थे। वह कुशी हरपुर होरिल का रहने वाला था। रेल थाना पुलिस मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव एसकेएमसीएच में भेजा था। साथ ही उसके मोबाइल को भी अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.