कांटी से किशोरी लापता, थाने में शिकायत
मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर। कांटी थाना क्षेत्र से 24 मई को एक किशोरी लापता हो गई। मामले को लेकर किशोरी के परिजन ने बुधवार को थाना में आवेदन दिया है। बताया कि किशोरी बिना बताए ही घर से कहीं चली गई। घर नहीं लौटने पर खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। किशोरी मोबाइल भी घर पर छोड़ गई है, जिस कारण पता लगाने में परेशानी हो रही है। कांटी थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि आवेदन के आधार पर किशोरी की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- कांटी से किशोरी लापता, थाने में शिकायत यह भी पढ़ें- शादी की नीयत से किशोरी के अपहरण, मामला दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.