मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कांटी सीएचसी का बुधवार को सीएस डॉ. अजय कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी डॉ. निर्भय कुमार सिंह और डॉ. शशांक ठाकुर अनुपस्थित मिले। सीएस ने प्रभारी और अनुपस्थित डॉक्टर का वेतन स्थगित कर दिया। सीएस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दांत के डॉक्टर और वाइटल जांच करने वाले कर्मी सुबह 10.30 बजे आये। इन सभी से शोकॉज किया गया है। निरीक्षण में नेत्र जांच कक्ष बंद था। दवा भी मानक से कम थी। इसके अलावा सीएस ने शहरी वेलनेस सेटर अकुराहां का भी निरीक्षण किया। सीएस ने बताया कि ग्रामीणों से शिकायत मिली थी कि भवन बारिश में रिसता है। सीएचसी प्रभारी को जांच का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.