कांटी समेत छह प्रखंडों में कांग्रेस अध्यक्ष चयनित
मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता जिला कांग्रेस कमेटी (जिला पश्चिमी) ने संगठन को मजबूत बनाने के मकसद से छह प्रखंडों में नए अध्यक्ष का चयन किया है। शुक्रवार को भगवानपुर के किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष (पश्चिमी) कृपाशंकर शाही ने सभी नवचयनित अध्यक्षों को माला पहनाने के साथ अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया। इनमें पारू के प्रखंड अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, सरैया के नीरज कुमार, मड़वन के रामनरेश सिंह, कांटी से मो. अब्दुल्ला, मोतीपुर से शशि गुप्ता और कुढ़नी से त्रिभुवन पटेल शामिल हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष (पश्चिमी) ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.