मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांटी और बोचहां के एक-एक बच्चों में सोमवार को एईएस की पुष्टि हुई। बोचहां के बच्चे को डॉक्टर ने इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। जबकि कांटी के बच्चे को पीकू से उसके परिजन बिना बताए लेकर चले गए। इसे लेकर एसकेएमसीएच के शिशु रोग विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में बताया है कि 16 मार्च को बोचहां के पिराखपुर के रिशब बाबू (7.6 साल) को एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती कराया गया था। इसमें सेप्टिक मेनिन्जाइटिस की पुष्टि की गई। वहीं कांटी के छपरा मनोरथा के अनन्या कुमारी (2) को 19 मार्च को भर्ती कराया गया था। इसमें हाइपोग्लाइसेम पुष्टि की गई।मालूम हो कि अब तक एसकेएमसीएच में 15 बच्चों में एईएस की पुष्टि हुई है। इसमें मुजफ्फरपुर जिले के सकरा, गायघाट, औराई, कुढ़नी, पारू, शहरी और मुशहरी प्रखंड के ए...