मुजफ्फरपुर, मई 29 -- कांटी। विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों को पीडब्ल्यूडी के माध्यम से चौड़ीकरण कराया जाएगा। विधायक अजीत कुमार की पहल पर पथ निर्माण विभाग के मंत्री शैलेंद्र कुमार ने कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। विधायक ने कहा कि कांटी के पकड़ी गंडक बांध से नरसंडा चौक, मानिकपुर, बंगरा चौपान, गोरियारा, रौतनिया पशु मेला होते हुए एनएच चमरूआ इंडा शिव मंदिर सड़क का चौड़ीकरण होने से कांटी व मड़वन के बीच एनएच 27 व एनएच 722 के बीच सीधा जुड़ाव होगा। यह भी पढ़ें- कांटी विस की तीन सड़कों का होगा चौड़ीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...