मुजफ्फरपुर, जून 12 -- कांटी। रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां से प्रत्येक दिन सैकड़ों यात्री आवाजाही करते हैं। कांटी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष पिनाकी झा ने रेलवे से स्टेशन पर स्वच्छ पेयजल व शौचालय निर्माण तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने के साथ ही एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...