मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। 40 करोड़ की लागत से कांटी प्रखंड कार्यालय का नया भवन बनेगा। इसके निर्माण के लिए शनिवार को विधायक अजीत कुमार ने भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि कांटी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास व जनता के सम्मान के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। जनता की प्राथमिकता के आधार पर काम होगा। विधायक ने अंचल कार्यालय के कर्मियों को कार्य में सुधार का सख्त निर्देश दिया।   इससे पहले विधायक व सभापति दिलीप कुमार ने नगर परिषद के रतनपुरा व ढेबहां में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर सभापति दिलीप कुमार, बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ पिंटू कुमार, विनोद गुप्ता, कारी साहू, अशोक चौधरी भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...