कोडरमा, जून 9 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। कांटी ग्राम पंचायत में सैनिक स्कूल, तिलैया से संबंधित लगभग 11 एकड़ भूमि को लेकर ग्रामीणों व प्रशासन के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद सोमवार को सुलझा लिया गया।

भूमि स्थिति स्पष्ट डीसी के निर्देश पर चंदवारा अंचल प्रशासन द्वारा उक्त भूमि पर एक सूचना बोर्ड स्थापित कर भूमि की स्थिति को स्पष्ट किया गया। लगाए गए बोर्ड में कहा गया है कि संबंधित भूमि सैनिक स्कूल के अंतर्गत आती है। साथ ही उपायुक्त छोटानागपुर के निर्देशानुसार इस भूमि का एक हिस्सा ग्रामीणों के लिए चारागाह, आवागमन के रास्ते व वृक्षारोपण जैसे लोकहितकारी कार्यों के लिए सुरक्षित रखा गया है। इस भूमि पर सैनिक स्कूल व ग्रामीणों दोनों का समान अधिकार रहेगा और दोनों पक्ष इसका उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के लिए कर सकेंगे। उक्त भूमि पर कोई भी व्यक्ति अवै...