कोडरमा, अप्रैल 2 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। कोडरमा उपायुक्त के निर्देश पर एक प्रतिष्ठित स्कूल प्रबंधन द्वारा सरकारी अमीन के माध्यम से कांटी गांव में 11 एकड़ भूमि की नापी कराए जाने का ग्रामीणों ने गुरुवार को जोरदार विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित भूमि पूर्व में गांव के लोगों को चारागाह एवं वानरोपण (पेड़-पौधों के संरक्षण) के लिए आवंटित की गई थी। यह जमीन वर्षों से सामुदायिक उपयोग में रही है, जहां पशु चराई के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पेड़-पौधे लगाए गए हैं। ऐसे में बिना ग्राम सभा की सहमति के भूमि की नापी कराना गलत है।नापी के दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कार्य को रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा जबरन भूमि का अधिग्रहण किया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन...