कांटी में हत्याकांड में पिस्टल के साथ तीसरा आरोपी धराया
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कांटी थाना क्षेत्र में एनटीपीसी के ऐश डैक लैगून के पास दो महीने पहले हुए शंभु सहनी हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार की रात तीसरे आरोपित प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल हुई देसी पिस्टल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। इससे पहले मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि बीते 26 अगस्त को कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया वार्ड नंबर 12 निवासी शंभु सहनी का शव कांटी एनटीपीसी लैगून के पास झाड़ी में मिला था। मृतक की पत्नी सुनीता देवी के फर्द बयान के आधार पर कांटी थाने में तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई गई थी। उसने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पूर्व पैसों के लेनदेन को लेकर पति के साथ विवाद हुआ था और उसी रंजिश में हत्या की गई है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.