मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- कांटी, एक संवाददाता। नगर परिषद के वार्ड संख्या-दो की वार्ड पार्षद बिनु कुमारी के पति को गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वार्ड पार्षद बिनु कुमारी और उनके पति दीपक सिंह ने मंगलवार को कांटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।दीपक ने पुलिस को दिए आवेदन में स्थानीय चार से पांच युवकों को आरोपित किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनावी रंजिश और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि नामजद युवक पिछले कई दिनों से उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और उनकी रेकी कर रहे हैं। दीपक ने पुलिस को बताया कि लगातार मिल रही धमकियों से उनका पूरा परिवार भय और तनाव के माहौल में जी रहा है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.