मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कांटी थाने की पुलिस ने एनएच पर लूटपाट करने वाले बाइकर्स गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग लूट के रुपये मादक पदार्थ तस्करी में लगाता था। गिरोह के लिए एक फल दुकानदार लाइनर का काम करता था। बीते 22 मई को फल के थोक व्यवसायी से लूट की घटना को इसी गिरोह ने अंजाम दिया था。

गिरफ्तारी की प्रक्रिया आरोपियों के पास से लूटा गई आधार कार्ड, बाइक की ऑनर बुक, एक देसी कट्टा, 212 पुड़िया स्मैक और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरोह के सरगना गौरव के खिलाफ अलग-अलग थानों में 10 केस दर्ज हैं।

लूट की घटना कांटी कस्बा टोला निवासी फल व्यवसायी अमर कुमार अपने चचेरे भाई मनीष के साथ ऑटो पिकअप से बाजार समिति से फल लाने ज...