मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- कांटी। थाना क्षेत्र के सादिकपुर में शुक्रवार देर रात युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। युवती का शव पंखे में फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर के लोग काम कर रहे थे। इस बीच देखा कि युवती फंदे से लटकी हुई है। थानेदार रविकांत पाठक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.