कांटी में बेकाबू बस ने बाइक को रौंदा, युवक गंभीर
मुजफ्फरपुर, मई 21 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवादाता। एनएच 27 पर दामोदरपुर रेल गुमटी के समीप गुरुवार सुबह बेकाबू बस ने बाइक को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सदातपुर निवासी कौशिक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस दौरान एनएच पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया। वहीं, बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेल गुमटी होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अक्सर जाम की स्थिति भी बनी रहती है। रेल गुमटी पर ओवरब्रिज बनने से सड़क दुर्घटनाओं के साथ जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। इधर, थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.