मुजफ्फरपुर, जून 15 -- कांटी। नगर परिषद के वार्ड 20 में सोमवार की देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान विकास कुमार की पत्नी श्वेता कुमारी के रूप में हुई है। महिला का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर कांटी पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने कहा कि संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतका के परिजन की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- कांटी में फंदे से लटका मिला महिला का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...