मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। छात्र कोष और विकास कोष की राशि गायब है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।मामला कांटी के प्लस 2 स्कूल श्यामपुर भोजा का है। इस स्कूल के वित्तीय वर्ष 2021-23 और 2024-25 के छात्र कोष और विकास कोष की राशि गायब है। डीईओ ने कहा कि जब वर्तमान प्रभारी से इस संबंध में जानकारी ली गई तो यह सामने आया है कि पूर्व के प्रभारी प्रधानाध्यापकों के द्वारा इन मदों की पूरी राशि जमा नहीं की गई है। डीईओ ने कहा कि प्रभारी से इसकी समीक्षा कर राशि के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। अगर राशि के संबंध में स्पष्ट नहीं किया जाता है तो पूर्व प्रधानाध्यापक के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...