मुजफ्फरपुर, जून 9 -- कांटी। हिन्दुस्तान संवाददाता। निजी अस्पतालों व पैथोलॉजी जांच केंद्र की जांच में अनियमितताएं मिलने पर कांटी क्षेत्र के दो निजी अस्पतालों को प्रशासन ने सील कर दिया है। एसडीएम पश्चिमी आकांक्षा आनंद के नेतृत्व में सोमवार को हुई निजी नर्सिंग होम, अस्पताल व पैथोलॉजी जांच केंद्र की जांच में मिली अनियमितता के बाद यह कार्रवाई की गई है।मंगलवार को क्षेत्र के अपमेड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल को पूरी तरह सील कर दिया गया है। वहीं, श्रीजा चिल्ड्रन हॉस्पिटल की ओपीडी को छोड़कर अन्य सभी विभागों को सील किया गया। उधर, ओम डायग्नोस्टिक पैथॉलाजी जांच केंद्र से स्पष्टीकरण मांग एक सप्ताह में सभी मानकों को दुरुस्त करने की चेतावनी दी गई है। यह भी पढ़ें- कांटी में दो निजी अस्पताल हुए सील प्रशासन की सख्ती के बाद क्षेत्र के निजी अस्पताल संचालकों में...