कांटी में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- मुजफ्फपुर। श्रीसियां रेलवे गुमटी के समीप सोमवार को ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। मृतक मधुबनी जिले के मो. निजामुल हक का 18 वर्षीय पुत्र मो. बसारत था। सूचना पर कपरपुरा स्टेशन से पहुंची आरपीएफ ने छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि बसारत नरकटियागंज इंटरसिटी से पटना जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.