मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। पहाड़पुर स्थित शनि मंदिर के पास से शनिवार की रात पुलिस ने एक ट्रक पर लोड 9582 लीटर शराब जब्त की है। शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस के आने से पहले ही ट्रक का चालक और तस्कर फरार हो गया। ट्रक महाराष्ट्र नंबर का है। जानकारी के अनुसार शनि मंदिर के पास ट्रक एनएच किनारे खड़ा था। उस पर शराब लोड होने की सूचना पर कांटी पुलिस व उत्पाद पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक की तलाशी के दौरान अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। इधर, एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और कहां जा रही थी। इस संबंध में जांच की जा रही है। इसमें शामिल तस्करों की पहचान की जा रही है। ट्रक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर उसके मालिक व चालक का भी पता लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.