मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- कांटी। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) कार्यालय में शनिवार को दार्शनिक व चिंतक कार्ल मार्क्स का स्मृति दिवस मनाया गया। लाल झंडे के झंडोत्तोलन के बाद कार्ल मार्क्स की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि कार्ल मार्क्स ने सामाजिक समस्याओं के समाधान का वैज्ञानिक मार्ग बताने का कार्य किया था। मौके पर जयमंगल पंडित, लाल अबू राय, अमरेश कुमार, उमाकांत कुमार, इंदु देवी, द्वारिका राम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...