मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- कांटी। निर्माणाधीन अस्पताल में काम करने के दौरान दामोदरपुर निवासी मिस्त्री विकास कुमार (24) को रविवार को करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसके परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। इसकी सूचना पर कांटी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। कांटी पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.