मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। बहुआरा पंचायत के यशोद मठ पर सोमवार को विधायक अजीत कुमार ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें विधायक और ग्रामीणों ने शहर से 25 किलोमीटर दूर गांव में कचरा डंपिंग यार्ड बनाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए आंदोलन होगा। विधायक ने कहा कि रौतनिया में हजारों की आबादी पहले से बने कचरा डंपिंग यार्ड की गंदगी व बदबू से परेशान हैं। कांटी में किसी भी कीमत पर कचरा डंपिंग यार्ड नहीं बनने दिया जाएगा। कांटी थर्मल का प्रदूषण भी कांटी की जनता ही झेल रही है। बैरिया बस स्टैंड की आय कांटी क्षेत्र के विकास में खर्च होने के बजाए अन्यत्र खर्च हो रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विधायक ने डीएम से रौतनिया को जल्द कचरा मुक्त कराने की मांग की। बैठक में जिला पार्षद आभा ठाकुर, शत्रुघ्न सिंह, अखिलेश पांडेय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.