मुजफ्फरपुर, जनवरी 14 -- कांटी। छितरपट्टी में मंगलवार की देर रात आग लगने से सात घर जलकर राख हो गए। आग से 10 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से अनाज, कपड़े, गहने, नकद, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गए। अग्निपीड़ितों में गया सहनी, सोनी देवी, सूरज सहनी, मो. जुमराती, मो. जफीर, मो. कयूम शामिल हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग लगने के बाद टोले में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। बुधवार को विधायक अजीत कुमार ने पीड़ितों का हाल चाल लिया। उन्होंने कंबल, खाद्यान्न, तिरपाल व सरकारी मदद के तौर पर 12-12 हजार रुपए का चेक वितरित किया। इस मौके पर बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ पिंटू कुमार, जिला पार्षद आभा ठाकुर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.