मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- कांटी। कांटी व झिटकाही मधुवन में जदयू के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए विधायक अजीत कुमार ने रविवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि कांटी- मड़वन के ऊर्जावान व निष्ठावान कार्यकर्ता साथियों के बल पर एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे। 176 गांवों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर सक्रिय कार्यकर्ता बनाएंगे। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, संगीता देवी, शीला देवी, मुखिया इंद्रमोहन झा, नंदकिशोर सिंह, इनरदेव राम, सुरेंद्र सिंह, साकेत रमण पांडेय, हीरालाल उर्फ मंकु पाठक, रंजीत कुमार चौधरी, रोहन कुमार, सरोज कुमार, पवन कुमार, रामनरेश सिंह, प्रभात त्रिपाठी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.