मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। कांटी थाने की पुलिस ने सदातपुर चौबे टोला के एक हिस्ट्रीशीटर को देवघर से उठाया है। उससे पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। हिस्ट्रीशीटर एक पुराने चर्चित हत्याकांड में आरोपित रहा है। कांटी थाने की पुलिस ने हिस्ट्री शीटर को थाने लाकर पूछताछ करने की पुष्टि कर रही है। बताया कि कांटी इलाके में बीते 25 जून की रात साहेबगंज के नया टोला निवासी मनीष कुमार को गोली मारकर 70 हजार की हुई लूट की घटना में पुलिस छापेमारी कर रही है। इस कांड में कई हिस्ट्री शीटर को पूर्व में उठाकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद पुलिस टीम चौबे टोला के हिस्ट्री शीटर को उठाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...