मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद सभागार में शनिवार को बैठक हुई। इसमें 2026-2027 के लिए 152 करोड़ रुपए का बजट प्रस्ताव पारित किया गया। सभापति दिलीप कुमार ने कहा कि नगर परिषद में कार्यों की जरूरतों के अनुसार विकास के लिए बजट तैयार किया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि नप में चार करोड़ की लागत से वृद्धजनों के लिए वृद्धाश्रम का निर्माण होगा। दो पोखर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। सभी 26 वार्डों में 40 करोड़ की लागत से सड़कों व जलनिकासी के लिए नाला का निर्माण होगा। स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ अन्य सौंदर्यीकरण कार्य भी कराए जाएंगे। इधर, विधायक अजीत कुमार ने कहा कि सभी पार्षदों के सहयोग से विकास कार्यों का कार्यान्वयन होगा। बैठक में उपसभापति अजय कुमार गुप्ता, बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीडीपीओ मीरा कुमारी...