कांटी-दरभंगा रोड पर महाजाम, एम्बुलेंस व वीआईपी गाड़ियां फंसीं
मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदातपुर मोड़ से दरभंगा रोड और चांदनी चौक से लेकर कांटी मुख्य रोड पर शनिवार की रात यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। शाम ढलते ही इन इलाकों में ऐसा महाजाम लगा कि दो घंटे से अधिक समय तक न सिर्फ आम राहगीर, व्यावसायिक वाहन, बस और अन्य बड़े वाहन फंसे, बल्कि कई एंबुलेंस और वीआईपी गाड़ियां भी घंटों रेंगने को मजबूर दिखीं। रात नौ बजे तक स्थिति जस की तस बनी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम की स्थिति शाम करीब सात बजे से ही बिगड़ने लगी थी, जो रात नौ बजे तक बनी रही। लोगों का आरोप था कि जब सड़क पर गाड़ियों की कतारें लंबी हो रही थीं, तब सदातपुर स्थित दरभंगा मोड़ पर तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने तमाशा देख रहे थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.