मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सैन्य सेवा में मुजफ्फरपुर के युवाओं को दबदबा कायम है। शनिवार को देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी में हुए पासिंग आउट में मुजफ्फरपुर के पारू और कांटी प्रखंड के युवाओं ने परचम लहराया है। कांटी प्रखंड के पानापुर करियात के निवासी प्रणव कुमार और पारू के कुवारी निवासी ऋतुराज कुमार अफसर बने हैं। प्रणव अपने गांव से दूसरे सैन्यअधिकारी बने हैं। वहीं ऋतुराज कुमार को आईएमए में परेड के दौरान बेस्ट फायरर का अवार्ड मिला है। दोनों भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर प्रतिनियुक्त किये गये हैं। दोनों के परिवार, गांव और रिश्तेदारी में खुशी का महौल है। बधाइयों का तांता लगा हुआ है। चौथे प्रयास में प्रणव बने सेना में लेफ्टिनेंट : प्रणव कुमार के पिता सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रणव ने चौथे प्रयास म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.