मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- कांटी। प्रखंड की पूर्व उपप्रमुख गायत्री देवी (70 वर्ष) का शुक्रवार की सुबह कोल्हुआ जयप्रकाश नगर स्थित आवास पर   निधन हो गया। उनके पुत्र भाजपा नेता नीरज प्रकाश ने बताया कि वे काफी दिनों से इलाजरत थीं। उनके निधन पर विधायक अजीत कुमार, प्रमुख कृपाशंकर शाही, पं. शंभूनाथ चौबे, सुदर्शन मिश्र, मुखिया नवीन कुमार जनार्दन ठाकुर, केशव कुमार चौबे आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...