मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- कांटी। शेरूकाही पंचायत के काबिलपुर निवासी विकास कुमार सिंह की पुत्री डॉ. रिया ने विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) उत्तीर्ण कर जिले व परिवार को गौरवान्वित किया है। उसकी इस उपलब्धि पर लोगों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है। पूर्व मुखिया सुदर्शन मिश्र ने कहा कि कांटी प्रखंड के लिए डॉ. रिया की उपलब्धि गर्व का विषय है। यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...