कांटी : सड़क हादसे में किशोरी की मौत
मुजफ्फरपुर, मई 25 -- कांटी। पकड़ी में सोमवार को गिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर किशोरी की मौत हो गई। मृतका पकड़ी निवासी बिहार पुलिस अरविंद कुमार चौरसिया की 15 वर्षीया पुत्री नाव्या कुमारी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि गिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली नरसंडा की ओर से आ रही थी, जिसकी चपेट में आने से नव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन अस्पताल ले गए, जहां नाव्या की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.