मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- कांटी। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को छाई खनन को लेकर बैठक हुई। बीते कई माह से कोठियां में छाई खनन व उठाव कार्य से जुड़े श्रमिकों ने काम बंद होने की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। एनटीपीसी व प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन को रोका गया है। विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन नियमानुसार कार्य करेगा। बैठक में बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ पिंटू कुमार, एनटीपीसी महेश कुमार सुथार, आरबी मंडल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.