उन्नाव, मार्च 30 -- उन्नाव।जिले में गेहूं खरीद के पहले दिन उत्साह की जगह मायूसी नजर आई। प्रशासन ने 87 केंद्र तो खोल दिए, मगर एक भी किसान अपनी उपज लेकर नहीं पहुंचा। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 160 रुपये रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 2585 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, फिर भी किसानों की बेरुखी चर्चा का विषय रही। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि फसल कटाई में देरी और सत्यापन की प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में होने के कारण केंद्रों पर रौनक नहीं दिखी। असोहा: तैयारियां चकाचक पर रजिस्टर के पन्ने कोरेसाधन सहकारी समिति के दफ्तर में सचिव सुरेंद्र कुमार फाइलों को दुरुस्त करते मिले। केंद्र पर पीने के पानी और बैठने की व्यवस्था तो थी, लेकिन बाहर सन्नाटा था। सचिव ने बताया कि कागजों पर आज से खरीद शुरू है, लेकिन असलियत यह है कि अभी खेतों में फसल पू...