धनबाद, फरवरी 19 -- बरोरा, प्रतिनिधि। एएमपी कोलियरी के न्यू कांटा घर में मंगलवार की रात लोडिंग-अनलोडिंग विवाद में परिवहन कंपनी खेमका कैरियर के अधीन चल रहा एक हाइवा डंपर रात भर कांटा प्लेट पर खड़ा रहा। इस वजह से खेमका कैरियर कंपनी का कोलियरी से लिंक साइडिंग के बीच चल रहा कोल परिवहन कार्य घंटों बाधित रहा। इससे बीसीसीएल को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कोलियरी प्रबंधन ने इस नुकसान का ठीकरा परिवहन कंपनी खेमका कैरियर के सिर फोड़ते हुए उसके खिलाफ एक नोटिस जारी कर 28.60 लाख रुपये नुकसान का चार्ज लगाया है। प्रबंधन ने इस संबंध में परिवहन कंपनी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है कि आप पर यह जुर्माना क्यों न लगाया जाए, क्योंकि बीसीसीएल का 1100 टन कोयला डिस्पैच प्रभावित हुआ है। इधर, इस संबंध में खेमका कैरियर कंपनी के प्रतिनिधि अजय कुमार दुबे ने कंप...