धनबाद, मई 30 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। एकेडब्लूएमसी परियोजना के अंतर्गत मां अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग के कांटा पहाड़ी स्थित कैंप कार्यालय के समीप बंद पैच में अवैध कोयला खनन को लेकर गुरूवार की रात दो गुटों के बीच हुई कथित गोलीबारी और पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल पहुंचकर पूरे इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान आउटसोर्सिंग कंपनी के कैंप कार्यालय की भी जांच की गई, हालांकि पुलिस को मौके से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। फिलहाल पुलिस मौखिक रूप से मिली पत्थरबाजी और फायरिंग की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- सिजुआ के कांटा पहाड़ी में फिर भूधसान, दहशत में ग्रामीण समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। इधर घटना ...