चक्रधरपुर, जून 2 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली कांटाबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस (22862) 1 जून को रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण रद्द रही। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से हावड़ा-कांटाबाजी-जूनाग़ढ़ एक्सप्रेस हावड़ा से तथा डाउन में कांटाबाजी और जूनागढ़ से कई घंटें रि-शेड्यूल होकर चल रही थी। इस दौरान 31 मई को ट्रेन के कांटाबाजी नहीं पहुंचने के कारण 1 जून को कांटाबाजी से हावड़ा जाने वाली इस्पात एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा। दूसरी ओर एनआई कार्य के कारण ट्रेन नंबर 18109 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस 1 जून को टाटानगर से निर्धारित समय 06.40 बजे रवाना होने के बजाय 08.40 बजे रवाना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...