रांची, मई 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में प्रतिबंधित मवेशियों की हड्डियों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। कांटाटोली इलाके को तस्करों ने प्रतिबंधित मवेशी की हड्डी डंपिंग और सप्लाई का मुख्य केंद्र बना रखा था। इस अवैध कारोबार में फरियाद समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। इसका खुलासा नामकुम और पिठोरिया पुलिस की जांच में हुआ है। दोनों थानों की पुलिस ने जिन आरोपियों को हड्डी तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा है, उनसे पूछताछ में ये बात सामने आयी है। जांच में पता चला कि पप्पू और रिंकू कुरैशी शहर के विभिन्न इलाकों से मवेशियों की हड्डियां इकट्ठा करते थे। इसके बाद इन्हें कांटाटोली स्थित गुप्त ठिकानों पर डंप किया जाता था। यहां से हड्डियों को फरियाद के लातूर स्थित फैक्ट्री में भेजा जाता है। फैक्ट्...